सुजीत कुमार को “राष्ट्रीय काव्य गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था की भव्य काव्य गोष्ठी में सिद्धार्थनगर के युवा साहित्यकार सुजीत कुमार को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति और निरंतर साहित्यिक योगदान के लिए “राष्ट्रीय काव्य गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया

अयोध्या, उत्तर प्रदेश। श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम द्वारा आयोजित भव्य काव्य गोष्ठी में सिद्धार्थनगर जनपद के युवा साहित्यकार सुजीत कुमार को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति और निरंतर साहित्यिक योगदान के लिए “राष्ट्रीय काव्य गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। संस्था ने उनके मंचीय प्रदर्शन, काव्य–वाचन कौशल तथा हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गौतम, राष्ट्रीय संरक्षक अनूप पाठक, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार महतो तथा अन्य वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में सुजीत कुमार को सम्मान–पत्र प्रदान किया गया। संस्था ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुजीत कुमार युवाओं के लिए साहित्यिक प्रेरणा–स्रोत हैं।

सुजीत कुमार, मूलतः सिद्धार्थनगर के निवासी हैं और लंबे समय से रचनात्मक लेखन, शिक्षा तथा साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने शोध पत्र, लघुकथाएँ, कहानियाँ व कविताएँ अनेक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पत्र–पत्रिकाओं में प्रकाशित की हैं। विभिन्न साहित्यिक मंचों पर वे लगातार अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से पहचान बना चुके हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। सुजीत कुमार 10 वर्षों से शिक्षण कार्य में सक्रिय हैं। साहित्य के प्रति उनकी गहरी रुचि और मेहनत ने उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा है, जिनमें राष्ट्रीय शिक्षक रत्न, राष्ट्रीय काव्य अरुण सम्मान, स्वरांजली साहित्य गौरव सम्मान, कल्प संवादकुंज विशेष सम्मान, माणिक्य सम्मान, राष्ट्रीय काव्य मंजरी सम्मान सहित अनेक पुरस्कार शामिल हैं।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सुजीत कुमार अपनी रचनात्मकता से हिंदी साहित्य को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ सिद्धार्थनगर जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Post a Comment

0 Comments