बिहार के रूपेश को मिला "निहारिका गौरव सम्मान- 2025

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के सीवान जिले के रूपेश कुमार को ‘निहारिका गौरव सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। साहित्य, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान उन्हें देशभर के चार चयनित व्यक्तियों में से प्रदान किया गया। रूपेश इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और युवा साहित्यकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।


निहारिका गौरव सम्मान- 2025
                बिहार के रूपेश को मिला "निहारिका गौरव सम्मान- 2025


उत्तरप्रदेश।   बिहार के सीवान जिले के चैनपुर गॉंव के स्व० भीष्म प्रसाद के सबसे छोटे पुत्र रूपेश कुमार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, हज़रतगंज, लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित समारोह में “विश्व भूषण सम्मान-2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जश्ने आज़ादी ट्रस्ट की सचिव एवं पी.एम.डब्ल्यू.जे.ए. की मुख्य संरक्षक आदरणीया निघत ख़ान ने की । विशिष्ट अतिथियों में प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी, वरिष्ठ साहित्यकार श्री महेन्द्र सिंह भीष्म, पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, भाजपा नेत्री श्रीमती फरहा रिज़वी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. उमंग खन्ना, उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष डॉ. अमिता दूबे, प्रसिद्ध साहित्यकार मुकुल महान, ट्रस्ट के अध्यक्ष एव PMWJA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी उपस्थित थे। संस्था की संस्थापिका सह PMWJA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा जी के द्वारा कार्यक्रम को पूर्णरूप से रूपरेखा दिया एव सफल संचालन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 101 विभूतियों को “विश्व भूषण सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया। तथा विशेष साहित्यिक उपलब्धि प्राप्त रूपेश कुमार को "निहारिका गौरव सम्मान-2025" से नवाजा गया। संचालन सुप्रसिद्ध एंकर श्री आसिम काकोरीवी ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।
'निहारिका गौरव सम्मान - 2025' के लिए सम्पूर्ण भारत के 4 उत्कृष्ठ व्यक्तियों में रूपेश कुमार को चुना गया था। बिहार के रूपेश कुमार को सामाजिक, साहित्यिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए चुना गया है। सम्मान का आयोजन 'निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट, लखनऊ' संस्था के तीसरे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया था। रूपेश को इससे पहले कबीर कोहिनूर सम्मान, भारती ज्योति सम्मान, डॉ० भीमराव अम्बेडकर कीर्ति सम्मान, अभ्युदय सम्मान, विश्व भूषण सम्मान, भारतरत्न अटल सम्मान, राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, एकलव्य शिक्षक सम्मान, विश्व भूषण सम्मान, आंचलिक साहित्य सम्मान इत्यादी सैकड़ों सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस सम्मान को मिलने पर युवा साहित्यकारों/सामाजिक कार्यकर्ताओं/शिक्षाविदों का मनोबल काफी बढ़ गया और कुछ नया करने की होड़ लग गया तथा एक विश्वास की नई झलक दिखाई दी। साहित्य/शिक्षा/सामाजिक जगत मे इनकी पहचान काफी है। रूपेश की साहित्य की चार पुस्तक दिल्ली/असम/गुजरात से प्रकाशित हो चुकी है जिनमे मेरी कलम रो रही है, मेरा भी आसमान नीला होगा, कैसे बताऊँ तुझे" एवं "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ"। जो साहित्य जगत की खूबसूरत रचनाओं से भरपूर रूपेश के संपादकीय मे भी चार साहित्यिक पुस्तकें आ चुकी है। रूपेश अभी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। रूपेश अद्भुत प्रतिभा के धनी है जिसके कारण इनकी रचनाओं को देश-विदेशों के पत्र- पत्रिकाओं में जगह मिल चुकी है। भौतिक विज्ञान का छात्र होते हुए भी साहित्य मे अपना पैर जमाए हुए है। रूपेश वर्तमान मे साहित्यिक,सामाजिक एवं संस्कृति संस्था 'अन्तर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार(रजि) के बिहार अध्यक्ष एवं ज्ञानोत्कर्ष अकादमी, भारत के संस्थापक है साथ ही एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियॉं भी कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर इनको हरियाणा से वरिष्ट साहित्यकार सरिता कुमार, बी. एन कॉलेज पटना की लेक्चरर डॉ नम्रता प्रकाश, लखनऊ से साहित्यकार, शिव शक्ति कला फाउंडेशन की संस्थापिका मिठू राय, बेंगलुरु से साहित्यकार किरण काजल, मध्य प्रदेश अनूपपुर से कवयित्री सरिता श्रीवास्तव सृजन, सहारनपुर से कुलदीप सिंह रुहेला, मुजफ्फरपुर की लेक्चर निधी कुमारी, पटना से रिचा प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री/मॉडल/साहित्यकार/बिहार खादी की ब्रांड एंबेसडर रूपा कुमारी, राजस्थान से प्रसिद्ध साहित्यकार राजकुमार जैन राजन, मान सिंह सुथार, उत्तराखंड से बी. नेगी कृष्णा, मुंबई से अनामिका दूबे, डॉ निशा मिश्रा समस्त परिवार के सदस्यों इत्यादी गणमान्य व्यक्तियों ने बधाईयाँ प्रदान की |

Post a Comment

0 Comments