निर्माण पत्रिका ने नवंबर–दिसंबर अंक के लिए मौलिक और अप्रकाशित रचनाओं का आह्वान किया

निर्माण पत्रिका ने अपने आगामी नवंबर–दिसंबर संयुक्तांक के लिए देशभर के रचनाकारों से रचनाएँ आमंत्रित की हैं। इच्छुक लेखक अपनी मौलिक और अप्रकाशित रचनाएँ 10 दिसंबर 2025 तक निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।

आधिकारिक पोस्टर जारी कर रचनाएँ की आमंत्रित 

निर्माण पत्रिका ने बताया है कि नवंबर–दिसंबर 2025 के संयुक्तांक के लिए रचनाएँ आमंत्रित की जा रही हैं। इसमें कहानी, कविता, लेख, ग़ज़ल, संस्मरण तथा अन्य साहित्यिक विधाओं की मौलिक और अप्रकाशित रचनाएँ स्वीकार की जाएँगी।

पत्रिका प्रशासन के अनुसार, रचना हिंदी भाषा में होनी चाहिए और साहित्यिक चोरी या AI-जनरेटेड सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी। चयनित रचनाओं को पत्रिका में स्थान दिया जाएगा तथा सभी नियम-कायदों का पालन अनिवार्य है।

रचनाएँ भेजने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। लेखक अपनी सामग्री व्हाट्सएप नंबर +91 98280 10168 पर भेज सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments