साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 की घोषणा : हिंदी की ममता कालिया और राजस्थानी के जितेन्द्र कुमार सोनी सम्मानित

देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भारतीय भाषाओं के उत्कृष्ट साहित्यकारों को उनकी उल्लेखनीय कृतियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। हिंदी भाषा के लिए वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया को उनकी चर्चित संस्मरणात्मक कृति “जीते जी इलाहाबाद” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 प्रदान किया जाएगा, जबकि राजस्थानी भाषा में लेखक जितेन्द्र कुमार सोनी को उनके कहानी संग्रह “भरखमा” के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा। साहित्य अकादमी द्वारा घोषित इन पुरस्कारों में देश की 24 भारतीय भाषाओं के रचनाकार शामिल हैं, जिनकी कृतियों में कविता, कहानी, उपन्यास, संस्मरण और आलोचना जैसी विधाएँ सम्मिलित हैं।  


इस अवसर पर दैनिक निर्माण के संपादक जसराज बिश्नोई ने सभी सम्मानित साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि साहित्य अकादमी पुरस्कार भारतीय भाषाओं की समृद्ध परंपरा और रचनात्मक शक्ति का प्रतीक है  यह सम्मान नई पीढ़ी के साहित्यकारों को सृजन के लिए प्रेरित करता है। दैनिक निर्माण परिवार की ओर से सभी विजेता साहित्यकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ।



यह सम्मान केवल रचनाकारों की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय भाषाओं की जीवंत साहित्यिक परंपरा है।

Post a Comment

0 Comments