इंदौर में साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं के संपादकों का राष्ट्रीय विमर्श, जोधपुर से जसराज बिश्नोई होंगे शामिल

साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के तत्वावधान में 30 और 31 मार्च को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं के संपादकों का दो दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कई संपादक भाग लेंगे।


आज के समय में साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं और ई-पत्रिकाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस विमर्श का आयोजन किया जा रहा है, जहां संपादक आपस में चर्चा करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

राजस्थान से दैनिक निर्माण के संपादक जसराज बिश्नोई भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ देश के अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादक भी इंदौर पहुंचेंगे।
जसराज बिश्नोई   

आयोजकों ने प्रतिभागियों से अपने प्रकाशनों की प्रतियां साथ लाने को कहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जा सके। बाहर से आने वाले संपादकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
यह दो दिवसीय विमर्श संपादकों के बीच विचार-विमर्श और सहयोग का अच्छा अवसर प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments