जोधपुर। हिंदी और भारतीय भाषाओं के साहित्य को डिजिटल रूप में पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से “हिंदीज़ा” ऐप का ऑनलाइन लॉन्च 14 जुलाई को किया जाएगा। यह ऐप साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐसा मंच होगा, जहाँ वे ई-बुक्स, डिजिटल पत्रिकाएँ और विभिन्न साहित्यिक रचनाएँ आसानी से पढ़ सकेंगे।
“हिंदीज़ा” ऐप के संस्थापक जसराज बिश्नोई ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में पढ़ने की आदत को नई दिशा देने के लिए इस ऐप की शुरुआत की जा रही है। ऐप में उपन्यास, कहानियाँ, कविताएँ, प्रेरणादायक साहित्य, जीवनी तथा अन्य विषयों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही “दैनिक निर्माण” और “निर्माण पत्रिका” के अंक भी डिजिटल रूप में पढ़े जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि “हिंदीज़ा” केवल पाठकों के लिए ही नहीं, बल्कि नए लेखकों और रचनाकारों के लिए भी उपयोगी मंच बनेगा, जहाँ वे अपनी रचनाएँ और ई-बुक प्रकाशित कर सकेंगे।
सरल और आकर्षक स्वरूप में तैयार किया गया यह ऐप पाठकों को कहीं भी और कभी भी पढ़ने की सुविधा देगा। साहित्य जगत में “हिंदीज़ा” ऐप के लॉन्च को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

0 Comments