काव्य संग्रह "आपरेशन सिंदूर " का केंद्रीय राज्य मंत्री संजय कुमार द्वारा लोकार्पण

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय कुमार ने प्रख्यात लेखक-कवि सब्बानी लक्ष्मी नारायण के संपादन में प्रकाशित बहुभाषी साझा काव्य संकलन “ऑपरेशन सिंदूर” का भव्य लोकार्पण किया, जिसमें देश के 50 कवि-कवियत्रियों की कविताएँ तेलुगु, हिंदी और अंग्रेज़ी में शामिल हैं।


करीमनगर ( तेलंगाना)। प्रख्यात लेखक और कवि सब्बानी लक्ष्मी नारायण के संपादन में साझा काव्य संकलन" आपरेशन सिंदूर " का भव्य लोकार्पण केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय कुमार द्वारा किया गया जिसमें तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल के 50 कवि और कवियत्री की कविताएं हैदराबाद की प्रतिष्ठित गीता प्रकाशन द्वारा प्रस्तुत किया गया है जोकि तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी में लिखी गई हैं। 
         इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने सब्बानी लक्ष्मी नारायण के संपादन में काव्य संग्रह की प्रशंसा की और आव्हान किया कि सभी भारतीय भाषाओं में आपरेशन सिंदूर पर काव्य रचना की ज आये। यही नहीं इंजीनियर कोला अन्ना रेड्डी, समाज सेवक उप्पाला रामेशम, कवि वेलमूला जयपाल रेड्डी और संकेपल्ली नागेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया।
           सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस काव्य संग्रह में कवि गुंडू रामनैह, छत्रपति श्रीनिवास, गुलाबिला मल्ला रेड्डी, नागेन्द्र शर्मा, जयपाल रेड्डी और कवियत्री कावेरी चट्टोपाध्याय, के. मंजुला का विशेष योगदान है ।इस काव्य संग्रह में पहलगाम घटना में शहीदों को श्रद्धांजलि कविता के माध्यम से भारतीय भाषाओं में दी गई है।

Post a Comment

0 Comments