लेखिका सोनिया सरीन ‘साहिबा’ को मिलेगा डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को नागौर के रोहिणी स्थित बाबा साहब स्मारक में आयोजित समारोह में दिल्ली की लेखिका, कवयित्री व गायिका सोनिया सरीन ‘साहिबा’ को हिंदी साहित्य में योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा।

सोनिया सरीन ‘साहिबा’

नागौर/दिल्ली। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को बाबा साहब स्मारक, रोहिणी (नागौर) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अखिल भारतीय कबीर मठ सद्‌गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू तथा डॉ. अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति, रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
इस अवसर पर दिल्ली की प्रतिष्ठित लेखिका, कवयित्री एवं गायिका सोनिया सरीन ‘साहिबा’ को हिंदी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम अखिल भारतीय कबीर मठ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ. नानकदास महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा। आयोजन में देशभर की कुल 79 विशिष्ट हस्तियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
यह समारोह सामाजिक समरसता, साहित्यिक योगदान और बाबा साहब के विचारों के प्रसार को समर्पित रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्यकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments