अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम का भव्य ऑनलाइन कवि सम्मेलन सम्पन्न

19 अप्रैल 2026 को “अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम” के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारत सहित कई देशों के साहित्यकारों ने सहभागिता कर साहित्यिक एकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।


“अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम” (साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सायं 4 बजे से गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ शुक्ल ने की, जबकि संचालन संस्थापक सचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. ब्रज नंदन किशोर (पूर्व विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी (चीन), सिमी कुमारी (ओमान), सांद्रा लुटावन (सूरीनाम), पूर्णिमा पांडेय (ताइवान), सुधा पांडेय (लंदन), शांति प्रकाश उपाध्याय (सिंगापुर), ऋतु शर्मा (नीदरलैंड), कारमेन सुयश्रि जानकी (सूरीनाम) एवं श्री सुरेश पांडेय (स्वीडन) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पटना से इंदू उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना/उद्घाटन गीत से हुआ, जिसने वातावरण को साहित्यिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कवि सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख प्रतिभागियों में डॉ. ओमप्रकाश पांडेय (सिलीगुड़ी), डॉ. विपिन किशोर प्रसाद (वाराणसी), अर्चना आर्याणी (सीवान), प्रो. डॉ. अर्जुन चह्वाण (कोल्हापुर), डॉ. खुशबू गौतम (लखनऊ), अर्पणा सिंह (रांची), डॉ. लोकेश शर्मा (भरतपुर), कश्मीरा सिंह (छपरा), महेश ठाकुर (मुजफ्फरपुर), सुखदेव शर्मा (बदायूं), अनुराग उपाध्याय (मध्यप्रदेश), अब्दुल ऐश अंसारी (बालाघाट), गुंजन गुप्ता, ममता, पुतुल मिश्रा (सिलीगुड़ी), डॉ. शारदा प्रसाद दुबे (ठाणे, मुंबई), रेखा शर्मा (मुजफ्फरपुर) सहित अनेक साहित्यकार शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सिलीगुड़ी से डॉ. भीखी प्रसाद “वीरेंद्र” ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन ने वैश्विक स्तर पर हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments